Headlines

तरनतारन में 55 करोड़ की हेरोइन पकड़ी:बीएसएफ और पुलिस का जॉइंट आपरेशन; ड्रोन से गिराई गई 10 किलो नशे की खेप




तरनतारन पुलिस ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारतीय इलाके में गिराई गई 10 किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 55 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वल्टोहा थाने की पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि गांव लखना के बहकान के पास जसविंदर सिंह पुत्र बाली सिंह के खेत में ड्रोन के जरिए कुछ पैकेट गिराए गए हैं। गांव लखना में तलाशी अभियान चलाया सूचना मिलते ही वल्टोहा थाने के हेड सब-इंस्पेक्टर विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ गांव लखना पहुंचे। उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान खेतों से एक प्लास्टिक बैग और कुछ खुले पैकेट मिले। इनका वजन करने पर कुल 10 किलो 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। वल्टोहा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया है। वल्टोहा पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *