Headlines

तेज रफ्तार बाइक 33 हजार वोल्ट के पोल से टकराई:जमुई में 17 वर्षीय किशोर की मौत, 2 युवक घायल, हादसे की जांच शुरू




जमुई के खैरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल 33 हजार वोल्ट बिजली लाइन के पोल से टकरा गई, जिससे चालक की मौके पर ही जान चली गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान खैरा निवासी दीपक चौधरी (17) पुत्र सूजीत चौधरी के रूप में हुई है। घायलों में राजा बाबू उर्फ पांडे (16) पुत्र गंगा तुरी और सतीश कुमार पुत्र चूरन मांझी शामिल हैं, ये भी खैरा के ही निवासी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, तीनों युवक ढाब गांव से बाइक पर सवार होकर खैरा लौट रहे थे। इसी दौरान, तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि तीनों युवक तेज रफ्तार में थे और नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल खैरा थाना पुलिस को दी थी। पुलिस लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *