Headlines

तेज रफ्तार वाहन ने महिला की जान ली VIDEO:सड़क पर उछलकर सड़क पर गिरी, चालक को लोगों ने पकड़ा, हिमाचल से थी




पंजाब के जीरकपुर में एक हादसे का वीडियो सामने आया। इस दौरान महिला एक वाहन की चपेट में आ गई थी। वाहन की टक्कर के बाद महिला काफी दूर तक सड़क पर उछलकर गिरी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी । महिला की पहचान देविंदर कौर निवासी नादौन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई थी। अब हादसे का वीडियो सामने आया है। जिसमें महिला सड़क पर गिरती दिख रही है। वहीं, पात चला है वाहन चालक को लोगों ने काबू कर पुलिस को सौंपा है। लोगों ने मांग की है कि उस पर कड़ा एक्शन किया जाए।
अब इस घटना को 4 प्वाइंट में जानिए :-
शरीर की कई हडि्डयां टूट गई थी
परिजनों के मुताबिक, हादसा 22 अगस्त की रात करीब 11:30 बजे हुआ था। उस समय देविंदर कौर सड़क पर थीं। परिजनों का आरोप है कि वाहन तेज रफ्तार में था। वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद देविंदर कौर काफी दूर जाकर गिरीं। उनके शरीर की कई हड्डियां टूट गईं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक भागने लगा, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ और इसमें चालक की क्या भूमिका थी, इसकी भी जांच की जा रही है। बहन के साथ ढाबा चलाती थीं देविंदर देविंदर कौर मदन सिंह की बेटी थीं। उनका मायका हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के जलाड़ी में था। वह अपनी बहन प्रीति के साथ जीरकपुर के ढकोली इलाके में ‘पिंड पंजाबी ढाबा’ चलाती थीं। देविंदर कौर के परिवार में 15 वर्षीय बेटी मंजोत और 9 वर्षीय बेटा प्रभनूर हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने कहा- लापरवाही मिली तो हो कार्रवाई परिजनों और स्थानीय लोगों ने हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में अगर चालक की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *