लुधियाना के बाबा थान सिंह चौक स्थित अमृती ज्वैलर्स में दो शातिर चोरों ने ग्राहक बनकर दुकान में एंट्री की और बड़ी ही चालाकी से चांदी की चेन चुराकर फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपिय
.
दुकान के मालिक दलजीत सिंह ने बताया कि 27 अगस्त की शाम करीब 6:30 बजे दो युवक उनकी दुकान पर आए। उनका हाव-भाव बिल्कुल ऐसा था जैसे वे पक्के ग्राहक हों और कुछ खरीद कर ही जाएंगे। उन्होंने दुकानदार से चांदी की चेन दिखाने को कहा। दुकानदार ने उनके सामने 8 चांदी की चेन रख दीं।

जानकारी देते हुए दुकान मालिक
दोनों युवक काफी देर तक डिजाइन देखते रहे और फिर यह कहकर दुकान से बाहर चले गए कि उन्हें कुछ पसंद नहीं आया।
गिनती करने पर खुली चोरी की पोल
युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार दलजीत सिंह ने सामान वापस रखने के लिए चेन की गिनती की,तो उसमें से एक चांदी की चेन कम निकली। शक होने पर उन्होंने तुरंत दुकान के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली।
CCTV में ऐसे कैद हुई वारदात:
फुटेज में साफ दिखाई दिया कि लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक ने बात करते-करते बड़ी ही चालाकी से एक चेन उठाई। युवक ने चेन को तुरंत अपनी मुट्ठी में दबा लिया और फिर दोनों बहाना बनाकर वहां से रफूचक्कर हो गए। इसके इलावा चेन चुराने वाले युवक की हाथ पर एक टैटू बना हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
चोरी का पता चलते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन (112) पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ASI जोगिंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ASI जोगिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लिया है और दुकान के CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी
फुटेज में नजर आ रहे युवकों के हुलिए और हाथ पर बने टैटू के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
