Headlines

दरभंगा में प्राइवेट कंपनी में 50 पदों के लिए इंटरव्यू:10वीं से ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों के पास मौका; 19 हजार तक मिलेगी सैलरी




दरभंगा में युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से आज मंगलवार (14 जुलाई 2026) को एकदिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप संयुक्त श्रम भवन लहेरियासराय स्थित कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। प्राइवेट कंरनी DSETS Pvt. Ltd में असेंबली और प्रोडक्शन के 50 पदों पर इंटरव्यू होगा। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई और ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 19,000 रुपए (सीटीसी) प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नियोजनालय में निबंधित होना आवश्यक है। इच्छुक उम्मीदवार NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर खुद से पंजीकरण कर सकते हैं या नियोजनालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। कैंप पूरी तरह से निशुल्क है, एक रुपए भी देने की जरूरत नहीं है। इंटरव्यू में लाने योग्य दस्तावेज बायोडाटा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र आधार कार्ड पैन कार्ड रंगीन फोटो (05)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *