Headlines

दिल्ली एमसीडी में फेरबदल, 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी:प्रॉपर्टी टैक्स दायरा बढ़ाने, राजस्व संग्रह मजबूत करने और नागरिक सेवाओं को पारदर्शी बनाने पर फोकस




दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए 41 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। निगम आयुक्त की मंजूरी से जारी दो अलग-अलग आदेशों के तहत छह वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं, छह अधिकारियों का तबादला किया गया है और 29 अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई तैनाती दी गई है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य राजस्व संग्रह बढ़ाना, संपत्ति कर व्यवस्था को मजबूत करना और नागरिक सेवाओं को अधिक सरल एवं पारदर्शी बनाना है। एमसीडी के सहायक आयुक्त गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। निगम अब संपत्ति कर के दायरे का विस्तार करने और जोन स्तर पर जवाबदेही तय करने की रणनीति पर काम कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत कुंदन कुमार को सिविल लाइंस जोन के साथ संपत्ति कर का दायरा बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। साहिल ग्रोवर दक्षिण जोन के साथ करोल बाग जोन का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे, जबकि मनस्वी चौधरी केंद्रीय क्षेत्र के साथ केशवपुरम जोन की जिम्मेदारी देखेंगी। राकेश कुमार को कार्मिक, प्रशिक्षण और डीसी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, एच. कश्यप और के.के. बर्मन को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। दूसरे आदेश के तहत छह प्रशासनिक अधिकारियों और सहायक निर्धारक एवं कलेक्टरों का तबादला किया गया है। 29 अधिकारियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-9 में तदर्थ पदोन्नति देकर विभिन्न जोनों और मुख्यालय में तैनात किया गया है। इनकी नियुक्ति शाहदरा, करोल बाग, सतर्कता, कानून और इंजीनियरिंग समेत कई महत्वपूर्ण विभागों में की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *