Headlines

धनबाद में घर से टहलने निकले युवक की हत्या:आपसी रंजीश में चाकू-तलवार से हमला और पिटाई करने का आरोप, तीन आरोपी हिरासत में




धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार सुबह एक 24 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कारण कुमार राम के रूप में हुई है। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बताया गया कि पैर में चोट लगने के कारण वह इन दिनों घर पर ही रह रहा था। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह कारण टहलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान आपसी रंजिश के चलते मुक्तेश्वर महतो और कन्हीलाल भट्टाचार्य उसे अपने घर के अंदर ले गए। आरोप है कि वहां चाकू, तलवार, लाठी-डंडों से हमला कर उसकी पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। सरायढेला थाना प्रभारी मनजीत कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है। वहीं, आरोपित पक्ष का दावा है कि कारण रात में उनके घर में घुस गया था, जिसके बाद यह घटना हुई। पुलिस इस दावे की भी गहनता से जांच कर रही है। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है और मामले की हर पहलू से जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *