Headlines

करनाल में संदिग्ध हालात में लगाया व्यक्ति ने फंदा:घर पर था अकेला, पुलिस और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य




करनाल जिले के तरावड़ी में बुधवार शाम एक प्रवासी दिहाड़ी मजदूर ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। वह किराये के मकान में अकेला रहता था। घटना की सूचना मिलने पर तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर करनाल के कल्पना चावला अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिहार का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान 37 वर्षीय सोनू पुत्र मेघनाथ के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और तरावड़ी में किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार शाम वह घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने पंखे से फंदा लगा लिया। जानकार ने देखा तो आसपास के लोग जुटे
बताया गया है कि सोनू का कोई जानकार उसके घर पहुंचा तो उसने उसे पंखे से लटका हुआ देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद तरावड़ी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल भेज दिया। पत्नी के छोड़कर जाने से परेशान होने की आशंका
सूत्रों के अनुसार सोनू ने एक विधवा महिला से शादी की थी, जो बाद में उसे छोड़कर चली गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से वह परेशान चल रहा था और उसने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई कारण स्पष्ट नहीं किया है। पुलिस के अनुसार मृतक के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो महिला के और एक सोनू का बताया गया है। परिजनों से संपर्क कर रही पुलिस
तरावड़ी थाना प्रभारी जगदीश पांडे ने बताया कि सोनू ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दी है। वह घर पर अकेला था। पुलिस परिजनों से संपर्क कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *