![]()
कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के बेहरचुआ गांव में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस और महिला समिति ने संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने खेत-खलिहान में छिपाकर रखी 25 से अधिक बोरियों में भरा लहान जब्त किया और मौके पर ही नष्ट कर दिया। वहीं एक घर की तलाशी में महुआ शराब मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। महिला समिति की शिकायत पर गांव में दबिश बताया गया कि बेहरचुआ गांव में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक शराबखोरी के कारण गांव में मारपीट, गाली-गलौज और पारिवारिक तनाव जैसी स्थितियां बन रही थीं। इसे लेकर गांव की महिला समिति ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत के बाद बुधवार को करतला थाना पुलिस और महिला समिति ने संयुक्त रूप से गांव में दबिश दी। 25 से ज्यादा बोरियों में मिला लहान, मौके पर किया नष्ट कार्रवाई के दौरान पुलिस ने खेत-खलिहान में अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखा 25 से अधिक बोरियों का लहान बरामद किया। इसे गांव में ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा एक घर की तलाशी के दौरान महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ कार्रवाई को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं अवैध शराब बनाने और उसकी तस्करी से जुड़े लोगों में दहशत देखी गई। महिला समिति का कहना है कि अवैध शराब के कारण गांव के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, इसलिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए। अवैध शराब-नशीले उत्पादों पर नियंत्रण के निर्देश जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण तैयार करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर और एसपी ने अवैध शराब और नशीले उत्पादों के निर्माण व बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में महुआ शराब के अवैध निर्माण से जुड़े स्थानों और इसमें संलिप्त लोगों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
Source link
करतला में अवैध महुआ शराब पर पुलिस-महिला समिति की कार्रवाई:कोरबा के बेहरचुआ गांव में 25 बोरी लहान नष्ट, एक आरोपी पर केस दर्ज
