![]()
फिल्म ‘धुरंधर’ के चर्चित गाने जाइए सजना से सुर्खियों में आईं सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने शनिवार रात गुरुग्राम से सटे कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में अपने मंगेतर शेखर चौधरी को पहली बार फैंस से रूबरू कराया। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन उनका हाथ पकड़कर स्टेज पर लेकर आईं और सगाई की अंगूठी दिखाते हुए कहा, ” तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते, दिस इज माई मैन, एवरीबडी…” कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने दौड़कर शेखर को गले लगाया। इसके बाद दोनों ने उनके लोकप्रिय गाने ‘सोनिये तू लेंदा मेरा नाम’ पर कपल डांस किया। शेखर ने हाथ जोड़कर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म ‘मुंज्या’ का सुपरहिट गाना ‘तरस’ भी गाया। शेखर चौधरी पेशे से बिजनेसमैन हैं। उनका मनोरंजन जगत से कोई संबंध नहीं है। यही वजह है कि जैस्मीन ने भी अब तक अपने मंगेतर के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की थी। दोनों ने अपने रिश्ते को पूरी तरह निजी रखा था। स्टेज पर शेखर का यह पहला सार्वजनिक अपीयरेंस था। जैसे ही वे मंच पर पहुंचे, फैंस ने मोबाइल की टॉर्च जलाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कॉन्सर्ट में पहले जैस्मीन की परफॉर्मेंस, फिर शेखर को इंट्रोट्यूस कराया ‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की शुरुआत द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में शनिवार रात पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस का कॉन्सर्ट हुआ। कॉन्सर्ट की शुरुआत जैस्मीन ने अपने सिग्नेचर स्वैग (हाथ उठाकर) पर एंट्री की, पूरा कंवेंशन सेंटर तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर गाने ‘यार ना मिले’ से परफॉर्मेंस की। ‘इल्लीगल वेपन’ पर झूमी भीड़ इसके बाद उन्होंने ‘इल्लीगल वेपन’, ‘सिप सिप’ और फिल्म मुंज्या का हालिया सुपरहिट ट्रैक ‘तरस’ पर परफॉर्म किया। इल्लीगल वेपन सॉन्ग पर फैंस ने भी जमकर डांस किया। जैस्मीन भी सिंगिंग के साथ अन्य स्टेज परफॉर्मर्स के साथ डांस करने लगी। बीच कॉन्सर्ट में मंगेतर शेखर चौधरी की एंट्री कॉन्सर्ट के बीच जैस्मीन ने अचानक गाना रोक दिया। इस बीच ही उनके मंगेतर शेखर की स्टेज पर एंट्री हुई। उन्होंने कहा- उनके जीवन का यह नया अध्याय फैंस के बिना अधूरा है। इसके तुरंत बाद, उन्होंने मंच पर शेखर चौधरी का स्वागत किया। जैसे ही शेखर स्टेज पर आए, जैस्मीन ने दौड़कर उन्हें गले लगाया। अंगूठी दिखाकर सगाई की घोषणा की। जैस्मीन बोलीं- ये मेरा ड्रीम टूर जैस्मीन ने कहा, “यह मेरा ड्रीम टूर है, इस सफर को अपने जीवनसाथी और आप सभी (फैंस) के साथ साझा करने से बेहतर अहसास कुछ नहीं हो सकता।” मंच पर दोनों की केमिस्ट्री नजर आई। फैंस ने स्वागत में खड़े होकर और मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर इनका अभिवादन किया। बता दें कि जैस्मीन सैंडलस अभी ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर 2026’ कर रही है। इस टूर के बाद अब उनका टूर मुंबई (18 जुलाई), बेंगलुरु (25 जुलाई) और चंडीगढ़ (29 अगस्त) में भी होने वाला है, जहां फैंस उन्हें लाइव परफॉर्म करते देख पाएंगे। अब पढ़िए जैस्मीन का सिंगर बनने का पूरा सफर… —————- यह खबर भी पढ़ें… विराट कोहली ने औजला के सॉन्ग पर डांस किया,VIDEO:गुरुग्राम में स्टेज पर बैठकर गाने भी सुने; क्रिकेटर ने अपना ब्रांड लॉन्च किया गुरुग्राम में क्रिकेटर विराट कोहली ने अपना ब्रांड ‘One8’ लॉन्च किया। इसके लिए रविवार रात द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि) में इवेंट रखा गया। इसमें मशहूर पंजाबी सिंगर करन औजला भी पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
धुरंधर फेम सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने मंगेतर को इंट्रोड्यूस कराया:गुरुग्राम कॉन्सर्ट में दौड़कर गले लगाया, बोलीं- तू आ ही गया चौधरी साहब स्टेज ते
