Headlines

धौलपुर में हथियारों के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार:3 अवैध देसी कट्टे बरामद, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस




धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली, सदर और कौलारी थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 315 बोर के 3 देसी कट्टे बरामद किए गए हैं।
तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इन मामलों की गहनता से पड़ताल कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि मौनी सिद्ध की पहाड़ी के पास पुलिस ने इंद्र सिंह नामक आरोपी को 315 बोर के देसी कट्टे के साथ पकड़ा।
इसी क्रम में सदर थाना पुलिस के एएसआई शैलेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए कृष्ण कुमार को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। कौलारी थाना प्रभारी हरि नारायण मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजपुर जाने वाले मार्ग पर दबिश दी। यहां से विशाल नामक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ दबोचा गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद कर लिए हैं। अब पुलिस उनसे अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त के स्रोत और उनके नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *