![]()
नकोदर क्षेत्र के गांव उप्पल खालसा स्थित ‘भगत रखा सिंह उप्पल मेमोरियल स्टेडियम’ में 19वां सालाना विशाल कुश्ती दंगल (मेला) बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस खेल मेले में यूके (UK) के पूर्व जज एस. सुरजीत सिंह उप्पल और नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंदरजीत कौर मान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पहलवानों का हौसला बढ़ाया। दंगल में पंजाब भर से पहुंचे नामी और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने अपने दांव-पेच से दर्शकों का दिल जीत लिया। मेले का मुख्य आकर्षण ‘पहला पटका’ मुकाबला रहा, जो पहलवान गगन खजाला और छोटा सद्दाम के बीच लड़ा गया। कड़े मुकाबले में पहलवान छोटा सद्दाम ने जीत दर्ज कर मुख्य पटका अपने नाम किया, जिन्हें उपहार स्वरूप ब्रांड न्यू ‘बुलेट मोटरसाइकिल’ देकर सम्मानित किया गया। वहीं ‘दूसरे पटका’ मुकाबले में पहलवान परमिंदर पट्टी ने सोनू सिरसा को हराकर 51,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता। गायकों ने बांधा समां, भारी संख्या में जुटे खेल प्रेमी खेलों के साथ-साथ मेले में सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिला। प्रसिद्ध गायक रोमी रंधावा और प्रिंस रंधावा ने अपने अखाड़े और पंजाबी लोकगीतों के जरिए समां बांधकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कुश्ती मेले के दौरान विशाल लंगर की व्यवस्था भी की गई, जिसमें हजारों संगतों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में प्रबंधक समिति के अध्यक्ष लखवीर सिंह शीरा, उपाध्यक्ष तरप्रीत सिंह उप्पल, सचिव संदीप सोनू, कोषाध्यक्ष मंजिंदर सिंह बिंदा, कुलदीप सिंह कीपा, बलविंदर सिंह बिंदा, कश्मीर सिंह शीरा चक्कीवाला, संतोख सिंह सोखा, बल्ली उप्पल, जोगिंदर सिंह गोगी, राकेश कलेर, हरविंदर सिंह, सरपंच जसवंत और नूरमहल नगर परिषद के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू सहित कई प्रमुख हस्तियों ने विशेष योगदान दिया और विजेताओं को बधाई दी।
Source link
नकोदर में कुश्ती मेला: छोटा सद्दाम ने जीता बुलेट:गगन खाजला का हरा पहना मुख्य पटका, रोमी-प्रिंस रंधावा के लोकगीतों पर झूमे लोग
