![]()
रक्षाबंधन से तीन दिन पहले नर्मदापुरम जिले की करीब 1200 आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि अटक गई है। जुलाई महीने की राशि अब तक खातों में नहीं पहुंची है, जबकि कार्यकर्ताओं के अनुसार 10 अगस्त तक भुगतान हो जाना चाहिए था। भुगतान की मांग को लेकर मंगलवार को शहर की आशा कार्यकर्ता सीएमएचओ कार्यालय पहुंचीं, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। बिना रुपए कैसे मनाएं राखी? आशा कार्यकर्ता निर्मला वर्मा ने बताया कि जुलाई की प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिली है। तीन दिन बाद रक्षाबंधन है और त्योहार के लिए रुपए की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता पूरे महीने 24 घंटे सेवा के लिए तैयार रहती हैं। 20 अगस्त को प्रोत्साहन पत्रक और 17 अगस्त को बिल अपडेट कर दिए गए थे, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ। आशा कार्यकर्ता फूलवती सिंघारिया ने बताया कि टीबी सर्वे का काम भी किया गया था और उसकी सूची कार्यालय में जमा कर दी गई, लेकिन उसकी राशि भी नहीं मिली है। जिलेभर की आशाएं परेशान जिले में करीब 1200 आशा कार्यकर्ता हैं और सभी का भुगतान अटका हुआ है। त्योहार नजदीक होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने मांग की है कि रक्षाबंधन से पहले जुलाई की प्रोत्साहन राशि और लंबित भुगतान जारी किया जाए।
Source link
नर्मदापुरम में आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान अटका बोलीं:बोली- 3 दिन बाद रक्षाबंधन, बिना रुपए कैसे मनाएं त्यौहार
