![]()
दुर्ग जिले के उमरपोटी में नवविवाहिता रवीना यादव (23) की फांसी से मौत के मामले में उतई पुलिस ने करीब 28 दिन बाद उसके पति विपुल यादव (27) के खिलाफ दहेज मृत्यु का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस की जांच में दहेज में कार की मांग को लेकर रवीना को परेशान करने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने 12 सितंबर को पति विपुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। रवीना के पिता और जीजा उत्तर प्रदेश के जौनपुर से दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने 11 सितंबर को एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। परिवार ने पहले पति के कथित दूसरी महिला से संबंध को लेकर भी सवाल उठाए थे। आरोपों के मुताबिक घटना से पहले पति की गर्लफ्रेंड उनके घर पहुंची। इसे लेकर दोनों को बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और गर्लफ्रेंड को लेकर बाहर चला गया। पत्नी ने पति को रात में 17 बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। जौनपुर की रवीना की शादी करीब डेढ़ साल पहले जौनपुर के ही विपुल यादव (27) से हुई थी। विपुल शादी से पहले ही दुर्ग में अपने चाचा के साथ रहकर प्लंबिंग का काम करता था। जांच में सामने आया कि 22 अप्रैल 2026 को गौना होने के बाद रवीना उमरपोटी स्थित ससुराल में रहने आई थी। अब जानिए पूरा मामला ग्राम उमरपोटी के फेस-01 वेदांत नगर में 15 अगस्त, 2026 को एक नवविवाहिता के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद मर्ग क्रमांक 75/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की। परिजनों का कहना था कि रवीना की मौत के पीछे उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध भी वजह हो सकता है। उनका आरोप है कि घटना से पहले पति की कथित गर्लफ्रेंड के घर आने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। 17 बार फोन किया, जवाब नहीं मिलने का आरोप परिजनों का आरोप है कि विवाद के बाद पति ने रवीना को कमरे में बंद कर दिया और कथित गर्लफ्रेंड के साथ बाहर चला गया। परिवार के मुताबिक, रवीना ने रात में पति को 17 बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने पंखे से फांसी लगाकर जान दे दी। हालांकि, पुलिस की एफआईआर में दहेज में कार नहीं देने को लेकर प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से जुड़े आरोपों की पुष्टि नहीं की है। जांच में दहेज में कार की मांग का आरोप उतई पुलिस के मुताबिक, मर्ग जांच के दौरान मृतका के परिजनों और अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए गए। पुलिस ने उपलब्ध सबूतों को भी जुटाकर उनकी जांच की। जांच में आरोप सामने आया कि पति विपुल यादव दहेज में कार नहीं मिलने को लेकर पत्नी से विवाद करता था और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करता था। पुलिस के अनुसार, घटना से एक दिन पहले भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी के घर से चले जाने की जानकारी सामने आई। 28 दिन बाद पति के खिलाफ केस दर्ज मर्ग जांच में मिले तथ्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने पति विपुल यादव के खिलाफ अपराध क्रमांक 457/2026 दर्ज किया। उसके खिलाफ धारा 80(2) बीएनएस के तहत दहेज मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति को 12 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Source link
नवविवाहिता की मौत में 28 दिन बाद FIR,पति अरेस्ट:कार की मांग को लेकर प्रताड़ना का आरोप, परिजन बोले-गर्लफ्रेंड को लेकर भी हुआ था विवाद
