![]()
पंचकूला पुलिस ने कानून व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए हैं। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के निर्देश पर पुलिस टीम ऐसे इलाकों पर नजर रख रही हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार और बाहरी लोग रहते हैं। इसी के तहत शनिवार को डीसीपी पंचकूला अदिति सिंह और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसीपी क्राइम अमन कुमार की अगुवाई में यह अभियान पिंजौर थाना क्षेत्र के मढ़ावाला स्थित वर्मा कॉलोनी, बिहारी कॉलोनी और बंगला कॉलोनी में चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के लिए बनाई गई 11 टीम पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने बताया कि इस अभियान में एचएपी रिजर्व फोर्स, क्राइम ब्रांच की सभी टीमें, पिंजौर थाना और मढ़ावाला चौकी के 80 जवान शामिल थे। कुल 11 टीमों ने स्निफर डॉग्स की मदद से संदिग्ध लोगों, वाहनों और नशीले पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों की जांच की। सर्च के दौरान पुलिस टीमों ने 46 संदिग्ध मोटरसाइकिलें जब्त कीं। इनमें से 17 पर नंबर प्लेट नहीं थी। इसके अलावा, 6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। किरयाना और पान की दुकानों की तलाशी पुलिस ने इलाके की किरयाना दुकानों और पान की दुकानों की भी तलाशी ली। वहां से बड़ी मात्रा में कूल लिप और संदिग्ध भांग, सुलफा जैसे तंबाकू व नशीले उत्पाद मिले। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है और उनके स्रोतों का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है। अवैध नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों को भी जब्त किया जा रहा है। पुलिस टीमों ने लगभग 340 घरों में रह रहे किराएदारों का सत्यापन भी किया। जिन मकान मालिकों ने किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया था, उन पर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किराए की आड़ में कोई अवैध गतिविधि न हो। यहां देखें फोटो…
Source link
पंचकूला पुलिस का तीन कॉलोनियों में सर्च ऑपरेशन:6 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया, 46 बाइक जब्त की, किराएदारों का वेरिफिकेशन की हिदायत
