Headlines

Pathankot Electronics Godown Theft | Thieves Break Wall, Arrest Made


गोदाम मालिक ने तोड़ी गई दीवार की बनाई वीडियो।

पठानकोट के सिउंटी मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स के एक बड़े गोदाम को निशाना बनाते हुए शातिर चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। चोरों ने 9 इंच की पक्की दीवार में सेंध लगाकर 76 एसी, 42 गीजर, 29 वाशिंग मशीन, 16 फ्रिज, 14 कूलर और 9 एसी आउ

.

गोदाम के मालिक के अनुसार उसका 65 लाख के करीब का नुक्सान हुआ है। सूचना मिलने पर शाहपुरकंडी पुलिस ने मामले की जांच की और एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। जबकि, उसका दूसरा साथी फरार बताया जा रहा है।

चोरी संबंधी जानकारी देते सेल्स इंचार्ज दीपांशु सूद।

चोरी संबंधी जानकारी देते सेल्स इंचार्ज दीपांशु सूद।

9 इंच की दीवार में छेद कर दिया घटना को अंजाम

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के सेल इंचार्ज दीपांशु सूद ने बताया कि चोरों ने सोची-समझी योजना के तहत इस घटना को अंजाम दिया है। गोदाम की 9 इंच की पक्की दीवार में बड़ा छेद किया गया, जिसे कम से कम 5-6 लोगों ने मिलकर तोड़ा है। उन्होंने बताया कि चोर कई दिनों से इलाके में रेकी कर रहे थे और कंटीली तारों को काटकर गोदाम में दाखिल हुए।

गोदाम से एसी, सेमी ऑटोमेटिक व फुली ऑटोमेटिक वाशिंग मशीनें, कूलर और अन्य सामान गायब है, जिससे उनका कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

थाना शाहपुरकंडी में केस दर्ज, चोरी का सामान रिकवर कराने की मांग

दुकान मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वे गोदाम का जायजा लेने पहुंचे तो पीछे की दीवार टूटी हुई थी।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने गोदाम से गायब सामान का ब्योरा दर्ज किया, जिसमें 76 एसी, 42 गीजर, 29 वाशिंग मशीन, 16 फ्रिज, 14 कूलर और 9 एसी आउटडोर यूनिट शामिल हैं। दुकान मालिक राजेश कुमार ने रामनगर निवासी निवासी अमित कुमार उर्फ मीता और गांधी मोहल्ला निवासी अभिषेक उर्फ गब्बरु पर चोरी का संदेह जताया था।

आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक आरोपी गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर

मामले की जांच कर रहे थाना शाहपुरकंडी के जांच अधिकारी एएसआई मनविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों अमित कुमार और अभिषेक कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(A), 331(3) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसका 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने 4 अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है।

वहीं दूसरा नामजद आरोपी अमित कुमार अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को पकड़कर चोरी गया सारा सामान बरामद कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *