Headlines

नशा तस्करी की शिकायत पुलिस को देने का शक:परिवार पर गंडासियों से ताबड़तोड़ हमला, पुलिस ने गिराए थे तस्करों के मकान




कैथल में सिरटा रोड पर पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में जिन लोगों के मकानों को गिराया था, उनमें से कुछ लोगों ने इकट्‌ठे होकर पड़ौस के रहने वाले एक परिवार के सदस्यों पर गंडासियों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक व्यक्ति के गंडासी मारकर दांत तोड़ दिए। आरोपियों ने कहा कि इसी परिवार के सदस्यों ने पुलिस को उनके घरों में नशा तस्करी की शिकायत दी थी, जिसके चलते उनके मकान तोड़े गए। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हाथों में लाठी व गंडासियां लेकर पहुंचे सिरटा रोड कैथल निवासी शिव कुमार ने शहर थाना में दी शिकायत में बताया कि उसकी शहर में करियाना की दुकान है। उसने शमशेर सिंह के मकान में दुकान को किराये पर लिया हुआ है। मकान के ऊपर वाले हिस्से में शमशेर सिंह अपने परिवार सहित रहता है। कल रात करीब 9 नौ बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। इस दौरान पड़ौस से सुखदेव उर्फ सुक्खा, जुफम, सुखविन्द्र व उनके रिश्तेदार मनोज, रामेहर और साहिल इकटठे होकर दुकान के बाहर आ गए। उन्होंने अपने हाथों में लाठी व गंडासियां ली हुई थी। बाद में मकान के पिछली साईड से होते हुए बसाऊ के घर की छत पर चढ़कर शमशेर के मकान में घुस गए। पहले परिवार को पीटा, फिर दुकानदार को आरोपियों ने शमशेर, उसकी पत्नी इन्दिरा, बेटे मदन और उसकी पत्नी शालू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उन्हें गंडासियां व लाठियां मारी। उसके बाद आरोपी दुकान में घुसकर और उसके मुंह पर गंडासी मारकर दांत तोड़ दिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गए। जाते हुए उसे धमकी दी कि आज तो बच गया, दोबारा उनके मकानों को नशा तस्करी के संबंध में गिराने बारे शिकायत की तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शहर थाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पहले सिरटा रोड पर तीन नशा तस्करों के घरों को गिरवाया था। ये लोग अपने घरों में सूखा नशा बेचते पकड़े गए थे और उन पर एमडीपीएस के केस दर्ज थे। उन्होंने अवैध तरीके से मकान बनाए हुए थे। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *