Headlines

भिलाई-दुर्ग में 'चिट्टा' सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा गया:पंजाब से मंगाकर बेच रहे थे हेरोइन, 6 आरोपी गिरफ्तार,18 ग्राम चिट्टा और 6 मोबाइल जब्त




दुर्ग पुलिस ने भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में सक्रिय हेरोइन (चिट्टा) तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सुपेला थाना की चौकी स्मृति नगर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 18 ग्राम हेरोइन, 6 मोबाइल फोन और नशा सेवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुरमीत सिंह रंधावा पंजाब से हेरोइन मंगाकर अपने साथियों के साथ भिलाई-दुर्ग में सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर शंकराचार्य अस्पताल के पीछे घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोगुनी कीमत पर बेचकर कमाते थे मुनाफा पूछताछ में मुख्य आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से करीब 3 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से हेरोइन खरीदता था और भिलाई-दुर्ग में करीब 6 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से बेचता था। गिरोह युवाओं और नशे के आदी लोगों को छोटी-छोटी पुड़ियों में ‘चिट्टा’ सप्लाई करता था। जब्त सामग्री पुलिस ने आरोपियों से करीब 18 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), 6 मोबाइल फोन, नशा सेवन में प्रयुक्त सामग्री बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए आंकी गई है। पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन, वित्तीय लेन-देन और संपर्कों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि गिरोह से जुड़े अन्य सप्लायर, ग्राहक और सहयोगी कौन हैं तथा यह नेटवर्क कब से सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज सुपेला थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *