Headlines

नाराज गौसेवकों ने 3 दिन चक्काजाम करने की दी चेतावनी:गौठान बंद, सालभर से गौधाम भी नहीं बनाया, नतीजा-मवेशी सड़कों पर, गाड़ी ने 8 को रौंदा




चारामा से कांकेर तक नेशनल हाईवे मवेशियों के लिए डेथ कॉरिडोर बन चुका है। तेज रफ्तार वाहन मवेशियों को कुचल रहे हैं। ताजा दर्दनाक हादसा 14 सितंबर की रात 1:30 बजे चारामा के पास ग्राम कंडेल स्थित राम-जानकी मंदिर के सामने हुआ। अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 8 मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में 5 की मौके पर मौत हो गई। 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। रात में ही चारामा पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को किनारे करवाया। 15 सितंबर की सुबह एसडीएम और पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे। मृत मवेशियों को दफनाया। घटना के बाद बजरंग दल और गौसेवकों का आक्रोश फूट पड़ा। प्रखंड सहसंयोजक मासूम तिवारी ने कहा, 3 दिन में मवेशियों के लिए गौधाम योजना और खाली गोठानों का संचालन शुरू नहीं हुआ, तो नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। जिले में करोड़ों खर्च कर बनाए गए अधिकांश गोठान वीरान और बंजर पड़े हैं। शासन ने एक साल पहले फैसला लिया था। सड़कों पर बेजुबानों का कत्लेआम, हाइवे पर बिछ रहीं लाशें केस 1: कानापोड़ में 14 मवेशियों को रौंदा, 12 की थमी थीं सांसें
13 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे कानापोड़ के पास हाईवे पर ट्रक ने 14 मवेशियों को रौंद दिया था। हादसे में 12 मवेशियों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 2 बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ा। केस 2: 7 मवेशी मारे गए थे
चारामा क्षेत्र में 16 दिनों में यह चौथा बड़ा हादसा है। 29 अगस्त को चारामा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से 7 मवेशी मारे गए थे। अगले दिन 30 अगस्त को चारामा पेट्रोल पंप के पास फिर एक वाहन ने एक मवेशी को रौंद दिया। केस 3: ट्रक से कुचल गए थे 5 मवेशी
कांकेर शहर और बाईपास क्षेत्र में गोविंदपुर से सिंगारभाठ तक 5 किमी इलाका मवेशियों के लिए सबसे खतरनाक है। 31 जुलाई को बाईपास पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने 5 मवेशी मार डाले थे। 24 व 25 अगस्त को नए बसस्टैंड पर बसों की टक्कर से 2 बछड़ों की मौत हुई। हर ब्लॉक में शुरू करेंगे 2-2 गौधाम : घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मृत मवेशी स्थानीय नहीं हैं। वे बाहरी प्रतीत हो रहे हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे से लगे क्षेत्रों में, जहां मवेशियों का जमावड़ा अधिक रहता है, वहां खाली पड़े गोठानों को चिन्हित किया गया है। प्रत्येक विकासखंड में 2-2 गौधाम शुरू किए जाएंगे। चारामा और लखनपुरी के गोठानों में गायों के चारे-पानी की व्यवस्था की जाएगी। जल्द गौधाम शुरू करेंगे। – डॉ. अजमेर सिंह कुशवाहा, उपसंचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं, कांकेर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *