![]()
नूहं में स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने शहीदी पार्क में पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और देश की स्वतंत्रता के लिए उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। शहीदी पार्क में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। समारोह में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज हम जिस आजाद भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों का बलिदान है। उन्होंने कहा कि शहीदों ने देश की एकता, अखंडता और आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। महान वीरों को याद करने का दिन सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का दिन नहीं, बल्कि उन महान वीरों को याद करने का अवसर भी है, जिन्होंने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के जीवन और उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आज देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के साथ-साथ समाज में भाईचारा, आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करना भी जरूरी है। शहीदों के सपनों का भारत बनेगा विश्वगुरु उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ देश के प्रति अपने कर्तव्यों को भी समझना चाहिए। शहीदों के सपनों का भारत तभी बनेगा, जब प्रत्येक नागरिक ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। सांसद ने स्वतंत्रता दिवस की जिलेवासियों को शुभकामनाएं दीं और शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने का संदेश दिया।
Source link
नूंह में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने फहराया तिरंगा:शहीदी पार्क में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, वीरों को दी श्रद्धांजलि
