Headlines

नेपाल में गंडक नदी में बाढ़ से बिहार में अलर्ट:लखनऊ में सड़कों पर चल रहीं नावें, हरियाणा के 6 जिलों में बारिश




लखनऊ 13 दिनों से बाढ़ की चपेट में है। 3 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित है। सबसे भयावह स्थिति फैजुल्लागंज में है। यहां 40-50 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक गोमती नदी के पानी में डूबे हैं। सड़कों पर नाव चल रही हैं। घरों के बाहर खड़ी कारें और बाइकें पानी में डूबी हैं। नेपाल के गोरखा जिले में रविवार सुबह बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके चलते बिहार में भारत-नेपाल सीमा के आसपास और गंडक नदी के किनारे स्थित इलाकों के प्रशासन को अलर्ट रहने को कहा गया है। हरियाणा में रविवार को मौसम बदल गया। सुबह फतेहाबाद और कैथल में बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद अंबाला, करनाल और पंचकूला में तेज बारिश हुई। अंबाला, करनाल, यमुनानगर और कैथल की मंडियों में रखा धान बारिश से भीग गया। हिमाचल में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मैदानी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से प्रदेश के कई हिस्सों में वर्षा होने के आसार हैं। उत्तराखंड के रुड़की में रविवार को भी मौसम बदला और दोपहर में झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी के कारण चारधाम समेत ऊंचाई वाले तीर्थस्थलों पर ठंड बढ़ गई है। रविवार सुबह गंगोत्री और आदि कैलाश में न्यूनतम तापमान -8°C दर्ज किया गया सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *