Headlines

‘नेपोली ऑन द रोड’ बनी दुनिया की नंबर-1 ​पिज्जा चेन:पहली बार इटली का वर्चस्व खत्म किया; एक फूड वैन से शुरू हुआ था सफर




ब्रिटेन की छोटी पिज्जा चेन ‘नेपोली ऑन द रोड’ ने इटली को शिकस्त देकर दुनिया की नंबर-1 पिज्जा चेन का खिताब जीत लिया है। पिज्जा के जन्मदाता इटली का इस ग्लोबल अवार्ड्स में सात में से छह साल दबदबा था। इटली के नेपल्स स्थित तेआत्रो मर्कदांते थिएटर में जब ‘50 टॉप पिज्जा’ अवार्ड्स के 10वें संस्करण के नतीजे आए, तो इटैलियन शेफ्स का एकाधिकार खत्म हो गया। परिणाम सुनते ही 34 वर्षीय संस्थापक शेफ मिकेले पासकेरेला स्तब्ध रह गए और इसे पिज्जा जगत का ऑस्कर बताया। गुप्त इंस्पेक्टरों ने स्वाद, सामग्री की शुद्धता और डाइनिंग अनुभव के आधार पर मूल्यांकन किया था। कैसर्टा में पिज्जा बनाना सीखने वाले पासकेरेला लंदन के चिसविक, रिचमंड और सोहो में तीन आउटलेट चला रहे हैं। पासकेरेला को 2023 के अवार्ड्स में ‘ग्लोबल पिज्जा मेकर ऑफ द ईयर’ चुना गया था। इससे पहले उनकी पिज्जा चेन यूरोप की बेस्ट पिज्जेरिया का खिताब भी जीत चुकी है। हालांकि उस यूरोपियन रैंकिंग में इटली के रेस्तरां को शामिल नहीं किया गया था। इस बार सीधे इटैलियन दिग्गजों से कड़ा मुकाबला था। एक फूड वैन से शुरू हुआ यह सफर अब लंदन में तीन स्थायी रेस्तरां तक बढ़ चुका है। इस जीत ने कैसर्टा (इटली) शहर स्थित प्रसिद्ध ‘आई मसानीली’ पिज्जेरिया के लंबे दबदबे को समाप्त कर दिया। शेफ फ्रांचेस्को मारतुची का ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ पिज्जा बनाने के लिए नेपल्स या इटली में होना ही जरूरी नहीं है। ब्रिटेन के दो अन्य रेस्तरां ‘50 कालो’ 23वें और ‘स्टाइल नेपोलितानो’ 74वें स्थान पर रहे। टॉप-10 पिज्जा चेन में लंदन की सिर्फ एक रैंकिंग – पिज्जा चेन का नाम – शहर 1 नेपोली ऑन द रोड लंदन – यूके 2 उना पिज्जा नेपोलिताना – न्यूयॉर्क, यूएस 3 कॉनफाइन – मिलान, इटली 4 आई मसानीली – कैसर्टा, इटली सेउ पिज्जा इलुमिनाती – रोम, इटली 5 पिज्जेरिया सेई – लॉस एंजिलिस, यूएस टोनी पिज्जा नेपोलिताना – सैन फ्रांसिस्को, यूएस 6 लेगेरा पिज्जा नेपोलिताना – साओ पाउलो, ब्राजील 7 रिस्टोपिज्जा बाय नेपोली स्टा का – टोक्यो, जापान 8 बाल्डोरिया -् मैड्रिड, स्पेन 9 द पिज्जा बार ऑन 38थ – टोक्यो, जापान 10 रज्जा – जर्सी सिटी, यूएस पांच इटैलियन चीज से बना है ‘चीजविक’ पिज्जा ‘नेपोली ऑन द रोड’ की सफलता के पीछे 34 वर्षीय शेफ मिकेले पासकेरेला का अनूठा प्रयोग है। उन्होंने मशहूर ‘मार्गरीटा’ के अलावा एक खास ‘चीजविक’ पिज्जा तैयार किया। इसमें 5 तरह के विशेष इटैलियन चीज और घर पर बने टमैटो जैम का इस्तेमाल होता है। पासकेरेला ने इसे बड़ी चेन बनाने के व्यावसायिक ऑफर इसलिए ठुकरा दिए ताकि स्वाद की गुणवत्ता, सामग्री की शुद्धता बनी रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *