Headlines

पंजाब में BJP की नशा विरोधी यात्रा:नितिन नवीन ने शुरूआत की, हेल्पलाइन नंबर जारी किया; समापन पर शाह की रैली होगी




विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशामुक्त पंजाब यात्रा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पठानकोट में नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 97149-02027 जारी किया। इसके अलावा नशामुक्त पंजाब का पोस्टर भी जारी किया गया है। भाजपा की ये यात्रा 13 दिन में 4 हजार किलोमीटर दूरी तय करते हुए पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। 30 सितंबर को रैली जालंधर में खत्म होगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करेंगे। पठानकोट के बाद 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब, 20 सितंबर को फाजिल्का और 21 सितंबर को तलवंडी साबो से ऐसी ही रथयात्रा शुरू होगी। BJP की चारों यात्राओं का रूट जानिए.. यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *