Headlines

बच्चों पर खर्च बढ़ा रहे अमीर:टॉप डिग्री वाली नैनी चाहिए; सैलरी 2 करोड़ रु. सालाना




अमीर परिवारों में बच्चों की देखभाल करने के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज की डिग्री वाली नैनी की मांग बढ़ रही है। काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन कमाई भी जबरदस्त है। कुछ नैनी सालाना करीब 2 करोड़ रुपए तक कमा रही हैं। ब्रिटिश अमेरिकन हाउसहोल्ड स्टाफिंग की फाउंडर अनीता रोजर्स के मुताबिक पहले लोग ज्यादा पैसे देने से कतराते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। अब क्लाइंट्स को ऐसी नैनी चाहिए, जो बेहतरीन ट्रेनिंग अकादमी से पढ़ी हो, कई भाषाएं बोलती हो, टॉप यूनिवर्सिटी की डिग्री रखती हो और लगातार यात्रा के साथ लंबी शिफ्ट में काम कर सके। इसके बदले वे भारी-भरकम भुगतान के लिए तैयार हैं। 10 साल से नैनी का काम कर रहीं लॉरेन का कहना है कि उनकी ख्वाहिश मां बनने की थी, लेकिन लगता है इस नौकरी में वे अपने बच्चे नहीं कर पाएंगी। हफ्ते के सातों दिन काम और फिर 7 दिन की छुट्टी अमीरों के बच्चों की देखभाल के बुनियादी काम दूध पिलाना, खाना बनाना और पार्क ले जाना ही रहते हैं। खास बात यह है कि ट्रैवल के दौरान भी बच्चों की देखभाल का रूटीन नहीं टूटता। नैनी को कई जगह लगातार काम करने के बाद 7 दिन की छुट्टी भी मिलती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *