Headlines

पंजाब BJP ने नशे-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार को घेरा:लालपुरा बोले- वादे पूरा करने में विफल रही आप; 23 सितंबर को होंगी नशामुक्ति रैलियां




पंजाब में नशे और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। BJP के जिला रूपनगर युवा अध्यक्ष अजयवीर सिंह लालपुरा ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। लालपुरा ने कहा कि पंजाब के लोगों ने 2022 में AAP को बड़ी उम्मीदों के साथ सत्ता दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारी, नशे खत्म करने और पंजाब को कर्जमुक्त बनाने के वादों को पूरा करने में कामयाब नहीं हुई है। उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान को पुरानी सरकारों की नाकामियां बताने के बजाय 2022 से अब तक अपने कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए। बीजेपी पंजाब को नशामुक्त बनाने के इरादे से काम कर रही लालपुरा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पंजाब को नशामुक्त बनाने के इरादे से काम कर रही है। इसी मकसद से 23 सितंबर को रूपनगर और नूरपुर बेदी में नशामुक्ति जागरूकता रैलियां होंगी। रूपनगर जिले में नशे की स्थिति पर लालपुरा ने चिंता जताई रूपनगर जिले में नशे की स्थिति पर लालपुरा ने चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि शहरों के पॉश इलाकों और गांवों तक नशे की सप्लाई पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि कई बार जरूरी सामान पहुंचने में समय लगता है, लेकिन नशे की डिलीवरी तेजी से होने के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मामले की गंभीरता से जांच करने को कहा। मनरेगा के काम पर असर पड़ा लालपुरा ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का सही फायदा पंजाब में लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने राशन कार्ड और महिलाओं को आर्थिक मदद देने की घोषणाओं को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि मनरेगा के काम पर असर पड़ा है, जिससे गरीबों को परेशानी हो रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *