Headlines

पंचकूला नगर निगम घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई:131.13 करोड़ की संपत्ति अटैच, पूर्व बैंक अधिकारी पुष्पिंदर सिंह को ED ने बताया मास्टरमाइंड




पंचकूला नगर निगम के फंड से जुड़े 107.24 करोड़ रुपए के कथित गबन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने 9 आरोपियों के खिलाफ PMLA की धारा 44 और 45 के तहत प्रॉसिक्यूशन शिकायत दाखिल की है। साथ ही 29 जुलाई को 131.13 करोड़ रुपए की संपत्ति का प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी किया गया है। ED के मुताबिक यह कार्रवाई पंचकूला ACB की FIR के आधार पर शुरू हुई मनी लॉन्ड्रिंग जांच में की गई है। जांच में नगर निगम के वास्तविक बैंक खातों से रकम निकालकर फर्जी तरीके से खोले गए दो खातों में ट्रांसफर करने और बाद में रकम को कई खातों व संपत्तियों के जरिए घुमाने की बात सामने आई है। फर्जी दस्तावेजों से नगर निगम के नाम पर खोले दो खाते ED की जांच के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक के तत्कालीन डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पुष्पिंदर सिंह, नगर निगम पंचकूला के अधिकारी विकास कौशिक और बैंक कर्मचारी दिलीप राघव की मिलीभगत से नगर निगम के नाम पर दो अनधिकृत बैंक खाते खोले गए। इन खातों को खोलने के लिए नगर निगम के नाम पर फर्जी और जाली दस्तावेज व अथॉराइजेशन लेटर तैयार किए गए। ED का कहना है कि नगर निगम की वास्तविक मंजूरियों और निर्देशों को नजरअंदाज कर समानांतर फर्जी पत्र तैयार किए गए। नियंत्रण में थे मोबाइल नंबर और ई-मेल जांच में सामने आया कि फर्जी खातों के साथ-साथ नगर निगम के वास्तविक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी में भी ऐसे नंबर और आईडी अपडेट किए गए, जिन पर पुष्पिंदर सिंह और विकास कौशिक का प्रभावी नियंत्रण था। ED के मुताबिक इससे बैंक की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था और ट्रांजेक्शन की पुष्टि से जुड़े चेक को दरकिनार किया गया। फर्जी दस्तावेजों से किए गए ट्रांसफर की पुष्टि भी उन्हीं मोबाइल नंबरों और ई-मेल आईडी पर कराई गई, जिन्हें आरोपी नियंत्रित कर रहे थे। अब जानिए फ्रॉड से अर्जित रकम कहां लगाई…. 131.13 करोड़ की संपत्ति अटैच, 100% गबन की रकम कवर ED के अनुसार इस मामले में कुल 107.24 करोड़ रुपए की नगर निगम पंचकूला की रकम अवैध खातों में रखी या आरोपियों व बिचौलियों के खातों में पहुंचाई गई। इसके अलावा पुष्पिंदर सिंह ने कथित तौर पर इस रकम से मिले ब्याज से भी लाभ कमाया। ED ने कुल 131.13 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की है, जिसमें 12.85 करोड़ रुपए के बैंक बैलेंस और 118.28 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियां शामिल हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *