Headlines

पंचकूला में थ्री-व्हीलर ड्राइवर ने SHO को 400 मीटर घसीटा:चालान काटने पर भगाया वाहन, DCP ट्रैफिक के सामने हुई वारदात




पंचकूला में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले एक थ्री-व्हीलर ड्राइवर ने चालान से बचने के लिए ट्रैफिक SHO को करीब 400 मीटर तक घसीटा। घटना सेक्टर-9 और सेक्टर-10 के गुरु रविदास चौक पर उस समय हुई, जब ट्रैफिक पुलिस गलत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही थी। खास बात यह है कि पूरी घटना डीसीपी ट्रैफिक अमरिंद्र सिंह की मौजूदगी में हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रैफिक पुलिस की टीम गुरु रविदास चौक पर गलत पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान एक थ्री-व्हीलर ड्राइवर सड़क किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा कर सब्जियां बेच रहा था। ट्रैफिक SHO ने ड्राइवर से वाहन के दस्तावेज मांगे और चालान की कार्रवाई शुरू की। इसी बीच ड्राइवर ने अचानक थ्री-व्हीलर दौड़ा दिया। ट्रैफिक SHO ने वाहन को रोकने का प्रयास करते रहे, लेकिन ड्राइवर उन्हें करीब 400 मीटर तक घसीटते हुए पेट्रोल पंप के पास ले गया। घटना के दौरान इंस्पेक्टर को कोई चोट नहीं आई। क्योंकि वो खिड़की से लटक गए थे। पुलिस की गाड़ी ने पीछा कर पकड़ा घटना के तुरंत बाद ट्रैफिक पुलिस की सरकारी गाड़ी ने थ्री-व्हीलर का पीछा किया और कुछ दूरी पर ड्राइवर को रोक लिया। आरोपी की पहचान आसिफ के रूप में हुई है। ट्रैफिक एसएचओ विरेंद्र ने इस संबंध में सेक्टर-5 थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा लापरवाही और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। अभियान के दौरान हुई घटना बताया जा रहा है कि डीसीपी ट्रैफिक अमरिंद्र सिंह स्वयं मौके पर मौजूद रहकर गलत पार्किंग और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान यह पूरी घटना सामने आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *