Headlines

बिलासपुर में व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला:चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर पड़ा मिला, एम्स में कराया गया भर्ती, पुलिस पहचान कराने में जुटी




बिलासपुर के मंडी-भराड़ी चौक के पास चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर एक व्यक्ति पर सरेआम कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा वीडियो प्रत्यक्षदर्शियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है, जो अब सामने आया है। यह वारदात सुबह के समय हुई और पुलिस बूथ से महज 20 मीटर की दूरी पर अंजाम दी गई। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। एम्स बिलासपुर में कराया गया भर्ती हमले के तुरंत बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अभिषेक धीमान ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *