![]()
पंचकूला जिला पुलिस की ANC टीम ने एक करोड़ की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (33) पुत्र पाला राम निवासी गांव मटौर थाना कलायत जिला कैथल के रूप में हुई है। जो वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित भुड़ बैरियर के पास किराए के कमरे में रह रहा था और पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों में हेरोइन की सप्लाई करता था। पुलिस के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल को सूचना मिली कि मुकेश कुमार चंडीमंदिर स्थित साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे किसी ग्राहक को हेरोइन की खेप देने आने वाला है। सूचना मिलने के बाद रेडिंग पार्टी गठित की गई और टीम सादे कपड़ों में मौके पर पहुंच गई। पैंट की जेब से मिली हेरोइन शाम करीब 5:15 बजे टोल प्लाजा की ओर से एक युवक लाल-काले रंग की बाइक पर आता दिखाई दिया। मुखबिर ने उसकी पहचान मुकेश कुमार के रूप में की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की पैंट की बाईं जेब से पारदर्शी पॉलिथीन में रखा हल्के भूरे रंग का डलीनुमा एवं पाउडरनुमा पदार्थ बरामद हुआ। जांच में इसे हेरोइन पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर पॉलिथीन सहित कुल वजन 311 ग्राम निकला। बरामद हेरोइन को मौके पर ही सील कर कब्जे में लिया गया। आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस ANC टीम के ASI परविंद्र सिंह की शिकायत पर थाना चंडीमंदिर में धारा 21(C) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान सप्लाई चेन के नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।
Source link
पंचकूला में ₹1 करोड़ की हेरोइन समेत तस्कर गिरफ्तार:कैथल का रहने वाला, हिमाचल से चला रहा नेटवर्क; सप्लाई देने आया था
