![]()
पंजाब और चंडीगढ़ का मौसम बदल गया है। राज्य में हुई बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। गर्मी और उमस लगभग खत्म हो गई है। सुबह और शाम मौसम ठंडा हो गया है। रात में भी ठंड का अहसास हुआ। हालांकि, इसे अभी सर्दी की दस्तक कहना जल्दबाजी होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण फिलहाल सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य से 5.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। वहीं, चंडीगढ़ में 25.4 डिग्री तापमान रहा, जो पंजाब के सभी जिलों के मुकाबले कम है। चंडीगढ़ के तापमान में 5.1 डिग्री की गिरावट हुई है और यह सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में पांच साल बाद चंडीगढ़ इतना ठंडा हुआ है।
10 जिलों में बारिश रिकॉर्ड आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली और नवांशहर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 सितंबर को 10 जिलों में बारिश हुई। होशियारपुर में 70 मिमी, जालंधर में 26.5 मिमी, पटियाला में 19.2 मिमी, चंडीगढ़ में 9.4 मिमी, मोहाली में 7.5 मिमी, पठानकोट में 3.5 मिमी, लुधियाना में 2 मिमी, कपूरथला, रूपनगर और संगरूर में 0.5-0.5 मिमी बारिश हुई।
बिजली की मांग में भी बड़ी कमी मौसम ठंडा होने के कारण बिजली की मांग काफी कम हुई है। रात ठंडी होने से बिजली का लोड अब करीब 8 हजार मेगावाट तक सिमट गया है। आज बिजली का लोड 8,785 मेगावाट रहा, जबकि 26 सितंबर को यह 12,989 मेगावाट था। यानी तीन दिन में मांग 4,204 मेगावाट कम हुई है। खपत कम होने से पंजाब को बाहर से बिजली लेने की जरूरत भी घटी है। अभी 3,710 मेगावाट बिजली ली जा रही है, जबकि शेड्यूल 3,448 मेगावाट है। अब बारिश की संभावना हुई कम मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, लेकिन इसका असर बहुत कम है। आज से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलना शुरू हो जाएंगी। इससे हवा में नमी कम होगी और बादल बनने की संभावना घटेगी। हालांकि, कुछ जगह हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। मानसून की विदाई आखिरी चरण में पंजाब-चंडीगढ़ में मानसून की वापसी जारी है। इसकी वापसी रेखा गुरदासपुर और चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं, उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसका असर पंजाब-चंडीगढ़ के मौसम पर पड़ सकता है। यह पश्चिमी विक्षोभ आज आगे निकल जाएगा। उम्मीद है कि कल तक मानसून पंजाब चंडीगढ़ से पूरी तरह विदा हो जाएग। अक्टूबर में फिर बढ़ेगा दिन का तापमान स्काईमेट के वाइस चेयरमैन महेश पलावत बताते है कि बारिश से मौसम में बदलाव की शुरुआत जरूर हुई है, लेकिन अभी इसे सर्दी की दस्तक कहना जल्दबाजी होगी। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण सुबह और शाम मौसम सुहावना रहेगा। अक्टूबर के पहले सप्ताह के बाद दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। अक्टूबर के मध्य से तापमान सामान्य होना शुरू होगा और उमस में कमी आएगी।
Source link
पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड का अहसास, बारिश से तापमान गिरा:आज छह जिलों में बारिश की संभावना, चंडीगढ़ में बादल, बिजली की मांग घटी
