Headlines

पंजाब में सफाई अभियान 2.0 12 सितंबर तक बढ़ा:राज्य के 166 निकायों में मनाए जाएंगे चार मेगा शनिवार सफाई अभियान




पंजाब में मान सरकार ने राज्य में चल रहे विशेष सफाई अभियान 2.0 को 12 सितंबर तक बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनता के जबरदस्त समर्थन और 83 प्रतिशत से अधिक शिकायतों के त्वरित निपटारे को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाई गई है। इसके अलावा, राज्य के सभी 166 शहरी स्थानीय निकायों में नागरिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए चार ‘मेगा शनिवार सफाई अभियान’ भी चलाए जाएंगे। बता दें कि 29 अगस्त को शुरू किए गए इस विशेष सफाई अभियान के तहत राज्य के सभी 166 निकायों को कवर किया जा रहा है।
एमसी भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि एम-सेवा (M-Seva) ऐप के जरिए नागरिकों से अब तक 6,459 शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 5,407 (83% से अधिक) का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है। बैंस ने कहा, अभियान के आखिरी दिन नागरिकों की ओर से बड़ी संख्या में शिकायतें और सुझाव आए। जनभागीदारी के इसी उत्साह को देखते हुए मान सरकार ने इसे 12 सितंबर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। पंजाब गुरुओं-संतों की पवित्र धरती, इसे साफ रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य कैबिनेट मंत्री बैंस ने कहा, पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पावन भूमि है। इसे स्वच्छ रखना हम सभी का नैतिक और सामूहिक कर्तव्य है। इस अभियान ने साबित कर दिया है कि जनता के सहयोग के बिना स्थायी स्वच्छता संभव नहीं है। हम सिर्फ कचरा नहीं हटा रहे, बल्कि पंजाब के शहरों का भविष्य संवार रहे हैं। चार मेगा शनिवार सफाई अभियान का ऐलान सरकार अब सफाई व्यवस्था में आम जनता की स्थायी भूमिका तय करने जा रही है। इसके तहत 12 सितंबर से आने वाले लगातार चार शनिवार को मेगा सफाई अभियान चलाए जाएंगे। इसमें एनजीओ, मार्केट एसोसिएशन, यूथ क्लब, धार्मिक संगठनों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों का सहयोग लिया जाएगा। मंत्री ने अपील की, हर नागरिक शनिवार सुबह सिर्फ 2 से 3 घंटे का समय निकाले और अपने आसपास के पार्कों, बाजारों और मोहल्लों को साफ करने में योगदान दे। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शुरू, खुले में कूड़ा फेंका तो लगेगा जुर्माना कचरा जमा होने वाले संवेदनशील स्थानों को खत्म करने के लिए विभाग ने सभी शहरों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था लागू कर दी है। मंत्री ने नागरिकों से अपील की कि वे कचरा गाड़ी आने तक कूड़ा घर में ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि जागरूकता चरण समाप्त होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों पर सख्त जुर्माना लगाया जाएगा। जापान जैसी स्वच्छता के लिए नागरिक नागरिक-बोध जरूरी अपने जमीनी दौरों का जिक्र करते हुए बैंस ने कहा, मैंने पिछले 10 दिनों में कुराली, खरड़ और नंगल जैसे कस्बों का दौरा किया और सफाई सेवकों के काम को देखा है। वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन जनसहयोग के बिना यह अधूरा है। अगर हमें अपने शहरों को जापान जैसा साफ-सुथरा बनाना है, तो हमें नागरिक-बोध अपनाना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *