Headlines

हिमाचल के मंत्रियों को अचानक दिल्ली बुलाया:कैबिनेट फेरबदल को लेकर हाईकमान से मीटिंग; 2 मंत्रियों की हो सकती छुट्टी




हिमाचल सीएम के बाद डिप्टी सीएम और पांच सीनियर मंत्री भी दिल्ली पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार पार्टी हाईकमान ने मंत्रियों को दिल्ली बुलाया है। मिनिस्टर को अचानक दिल्ली बुलाने के बाद हिमाचल में कैबिनेट फेरबदल को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य में लंबे समय से कैबिनेट में एक खाली पद को भरने, दो सीनियर मंत्री धनीराम शांडिल और चंद्र कुमार को ड्रॉप करने की चर्चाएं है। दिल्ली में हाईकमान के साथ होने वाली मीटिंग में इस पर सहमति बनाने का प्रयास होगा। फिलहाल यह मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ प्रस्तावित है। दिल्ली मीटिंग में गए मंत्रियों के अनुसार- यह मीटिंग आज रात में भी हो सकती है। आज यदि मीटिंग नहीं हुई तो कल सुबह होगी। ऐसे में सबकी नजरे मीटिंग में होने वाले निर्णय पर टिक गई है। कैबिनेट में फेरबदल के साख साथ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव किया जाएगा। इससे पहले मीटिंग में मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिव्यू होगी। इसके आधार पर पोर्टफोलियों में बदलाव का फैसला होगा। डिप्टी सीएम समेत मंत्री दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गए थे। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री समेत उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी दिल्ली में मौजूद है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार भी दिल्ली में हैं। खाली मंत्री पद भरने पर फैसला संभव हिमाचल मंत्रिमंडल में फिलहाल एक मंत्री पद खाली है। लंबे समय से इस पद को भरने को लेकर चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाए जाने की पैरवी कर चुके हैं और कई बार सुंदर ठाकुर के नाम की घोषणा कर चुके है। अब इस नाम पर अंतिम फैसला कांग्रेस हाईकमान को करना है। इनके नाम भी चर्चा में वहीं मंत्री के लिए कुछ अन्य नाम भी चर्चा में हैं। पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल का नाम भी सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार पार्टी संगठन में उनकी भूमिका और पालमपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए हाईकमान स्तर पर उनके नाम पर विचार किया जा रहा है। ज्वालाजी के विधायक संजय रत्न और अर्की के विधायक संजय अवस्थी को भी संभावित दावेदारों में गिना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *