Headlines

पंजाब में 2800 नए डिपो होल्डरों को मिलेंगे लाइसेंस:मोहाली में आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम, फिलहाल प्रदेश में 14 हजार डिपो संचालित




पंजाब की भगवंत मान सरकार आज लोगों को घरों के पास राशन मुहैया करवाने के लिए नई पहल करने जा रही है। इसी कड़ी में आज सीएम मोहाली में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को लाइसेंस जारी करेंगे। यह अलॉटमेंट सरकार की ‘नई राशन डिपो अलॉटमेंट पॉलिसी’ के तहत की जा रही है। नए राशन डिपो खुलने से प्रदेश के करीब 5.5 लाख राशन कार्ड धारकों को उनके घर के पास ही राशन मिलने लगेगा। मान सरकार का मुख्य लक्ष्य हर गांव और शहरी क्षेत्र में डिपो स्थापित करना है, ताकि लोगों को परेशानी न हो। SC, दिव्यांग और दंगा पीड़ितों को भी कोटा नई नीति के तहत आवंटित किए जा रहे 2800 डिपो में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पारदर्शिता और सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए अलॉटमेंट इस प्रकार की गई है: वर्तमान में 40 लाख परिवारों को मिल रहा है लाभ मौजूदा समय में पंजाब सरकार प्रदेश के 14,000 राशन डिपो के जरिए ‘स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम’ के तहत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट मुहैया करा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *