![]()
पन्ना जिले के गुनौर के वार्ड क्रमांक 11 स्थित गुन्नू सागर तालाब में सिंघाड़े उखाड़ते समय एक 27 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय रैकवार के बेटे राजू रैकवार के रूप में हुई है। पैर फिसलने से गहरे पानी में गया युवक जानकारी के मुताबिक, राजू रैकवार शुक्रवार को गुन्नू सागर तालाब में सिंघाड़े निकालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहराई का अंदाजा न होने के कारण सीधे गहरे पानी में समा गए। स्थानीय लोगों ने निकाला शव, पुलिस जांच शुरू राजू को डूबता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत उन्हें बचाने के लिए तालाब में कूदे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद राजू को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने पर पहुंची गुनौर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर हादसे की जांच कर रही है।
Source link
पन्ना के गुन्नू सागर तालाब में डूबा युवक:गुनौर में सिंघाड़े निकालते समय गहरे पानी में जाने से हादसा, मौत
