Headlines

परिवहन विभाग के मिशन आरोही के पहले दिन 958 चालान:चार दिनों तक चलेगा विशेष अभियान, ओवरलोडिंग, बकाया टैक्स और अवैध संचालन पर होगी कार्यवाही




उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली को मजबूत करने के उद्देश्य से चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान ‘मिशन आरोही’ की शुरुआत की है। परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के निर्देश पर 5 से 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के चिन्हित संभागों में सघन जांच की जा रही है। अभियान के लिए अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के. डी. सिंह गौर को नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो विभिन्न संभागों में प्रवर्तन टीमों की निगरानी कर रहे हैं। पहले दिन ताबड़तोड़ कार्रवाई अभियान के पहले दिन कानपुर, झांसी, बांदा, आगरा और लखनऊ संभाग में प्रवर्तन अधिकारियों ने व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में 958 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 227 वाहनों को सीज (निरुद्ध) किया गया। विभाग का अनुमान है कि इस कार्रवाई से करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व, कर और जुर्माना प्राप्त होगा। इन मामलों में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई पहले दिन की कार्रवाई में बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों पर सबसे अधिक कार्रवाई की गई। ऐसे 520 वाहनों के चालान और 43 वाहन सीज किए गए। इसके अलावा अवैध यात्री संचालन के 69 चालान और 21 वाहन सीज, निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग पर 55 चालान और 11 वाहन सीज, ओवरलोड वाहनों पर 113 चालान और 85 वाहन सीज, जबकि बकाया टैक्स वाले 142 वाहनों के चालान तथा 48 वाहन सीज किए गए। 8 अगस्त तक जारी रहेगा अभियान अभियान के नोडल अधिकारी एवं अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के. डी. सिंह गौर ने बताया कि मिशन आरोही 8 अगस्त तक लगातार चलेगा। इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन, बकाया कर, ओवरलोड वाहनों और निजी वाहनों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का उद्देश्य सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ राजस्व वसूली और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *