Headlines

पर्यावरण-मंत्री ने बंशीखोह-तेलहार कुण्ड में पेयजल-शौचालय बनाने का दिया निर्देश:ईको-पर्यटन के विकास का लिया जायजा, निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश




बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ. रामचन्द्र प्रसाद ने कैमूर जिले के भभुआ स्थित बंशीखोह जलप्रपात में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने काम की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बंशीखोह में पर्यटकों के लिए बन रही सुविधाओं की तारीफ की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्यटकों के लिए साफ पीने के पानी और आधुनिक शौचालय की व्यवस्था तुरंत की जाए। इसके साथ ही, पर्यटकों को बंशीखोह तक आसानी से पहुंचने के लिए सड़क बनाने का काम भी प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। मंत्री के निरीक्षण के दौरान की तस्वीरें….

ईको-पर्यटन के विकास का लिया जायजा इसके बाद मंत्री डॉ. प्रसाद तेलहार कुण्ड पहुंचे। यहां उन्होंने ईको-पर्यटन से जुड़े विकास कार्यों का जायजा लिया और निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वन संरक्षक (वन्यप्राणी अंचल, पटना) सत्यजीत कुमार, कैमूर के वन प्रमण्डल पदाधिकारी संजीव रंजन और दूसरे वनकर्मी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *