Headlines

पानीपत में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत:पत्नी के साथ समालखा जा रहा, रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान तोड़ा दम




पानीपत जिले चुलकाना-समालखा रोड पर बंसल हार्डवेयर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम करीब 7:15 बजे हुआ था। घायल को पहले समालखा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान चुलकाना निवासी संदीप के रूप में हुई है। पत्नी के साथ बाइक पर जा रहा था पुलिस चौकी चुलकाना धाम को दी शिकायत में मृतक संदीप की पत्नी पिंकी ने बताया कि, 2 अक्टूबर को वह अपने पति संदीप के साथ बाइक पर चुलकाना से समालखा जा रही थी। शाम करीब 7:15 बजे वे चुलकाना-समालखा रोड पर बंसल हार्डवेयर की दुकान के पास पहुंचे। इसी दौरान पीछे से चुलकाना की तरफ से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति और लापरवाही से आई। ड्राइवर की लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड संदीप के मुंह पर लगी, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। हादसे में संदीप के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर छोड़कर चालक भागा हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया। पिंकी ने बताया कि उसने ट्रैक्टर का नंबर देख लिया। इसके बाद राहगीरों की मदद से पिंकी अपने पति को निजी वाहन से समालखा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने संदीप की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत पिंकी अपने परिवार के लोगों के साथ संदीप को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर गई। वहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह संदीप की मौत हो गई। इसके बाद पिंकी ने चुलकाना धाम चौकी में शिकायत देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *