पीलीभीत का कल्याणपुर खास 3 दिन से अंधेरे में:ग्रामीणों संग आधी रात धरने पर बैठे कांग्रेस नेता, बोले- जिम्मेदारों की संवेदनहीनता से अंधेरे में ग्रामीण




पीलीभीत के ललौरीखेड़ा ब्लॉक के ग्राम कल्याणपुर खास में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर रहे। शनिवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस नेता कुमुद गंगवार गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विभाग पर लापरवाही का आरोप गांव पहुंचने के बाद कुमुद गंगवार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होगी, तब तक वह ग्रामीणों के साथ धरने पर डटे रहेंगे। ‘बिजली आने तक जारी रहेगा सत्याग्रह’ कुमुद गंगवार ने कहा, “भीषण गर्मी में पूरा गांव तीन दिनों से अंधेरे में है, लेकिन बिजली विभाग इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं है। जब तक गांव के हर घर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो जाती, हमारा सत्याग्रह जारी रहेगा।” अधिकारियों से फोन पर की बात धरने के दौरान कांग्रेस नेता ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) समेत अन्य अधिकारियों से फोन पर बात कर गांव की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। रात में गांव पहुंची विभागीय टीम सूचना मिलने के बाद जूनियर इंजीनियर (जेई) अपनी टीम के साथ देर रात गांव पहुंचे। कर्मचारियों ने बिजली की खराबी दूर करने का काम शुरू किया और देर रात तक आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी रहे। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा था। उनका मानना है कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद ही विभाग सक्रिय हुआ और बिजली व्यवस्था बहाल करने की दिशा में कार्रवाई शुरू हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *