शिवहर डीएम ने पेश किया 100 दिनों के विकास कार्यों:राज्यस्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण, आमजनों ने सुनीं योजनाएं




शिवहर में शनिवार को बिहार सरकार के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले में हुए 100 दिनों के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। यह कार्यक्रम बिहार सरकार द्वारा आमजनों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित किया गया था। शिवहर में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर 20-सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष कमलेश पाण्डेय सहित जिले के वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। लोगों ने लाइव प्रसारण के माध्यम से राज्य सरकार की नीतियों और विकासोन्मुखी योजनाओं को सुना। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड रहा। जिला पदाधिकारी ने एक बुकलेट के माध्यम से पिछले 100 दिनों में जिले के विभिन्न सरकारी विभागों और कार्यालयों द्वारा किए गए विकास कार्यों, उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का विस्तृत ब्यौरा आमजनों के समक्ष रखा। जिला प्रशासन ने पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देते हुए जिले में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में जिला राजस्व कार्यालय ने जिले के विभिन्न अंचलों के भूमिहीन लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण भी किया। जिला प्रशासन ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जिले के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *