पुलिस का मुखबिर बताकर महिला से 45 हजार वसूले:पीड़िता बोली-घर में शराब रखकर जेल भेजने की धमकी देकर मांगे पैसे,आरोपी के खिलाफ केस दर्ज




बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में अवैध शराब के केस में फंसाने के नाम पर एक महिला से 45 हजार रुपए की उगाही का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके घर में शराब रखकर उसे जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद पुलिस के नाम पर उससे 45 हजार रुपए वसूल लिए। आरोपी खुद को पुलिस का मुखबिर बताता है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले बेचती थी शराब, जिसका आरोपी ने उठाया फायदा पुलिस के अनुसार ग्राम मड़ई, भाठापारा निवासी आशा सोनझरी ने थाना सीपत में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करती है। पहले वह महुआ शराब बनाने और बेचने का काम करती थी, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों से यह कार्य पूरी तरह बंद कर चुकी है। जिसका फायदा उठाकर खम्हरिया निवासी लीलामणी सोनझरी ने उसे डराया और पैसे वसूल लिए। घर में खुद रखी शराब और देने लगा धमकी महिला ने पुलिस को बताया कि बीते 5 जुलाई की सुबह करीब 6 से साढ़े बजे ग्राम खम्हरिया निवासी लीलामणी सोनझरी उसके घर पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथ शराब लेकर आया और उसे घर के भीतर रख दिया। इसके बाद उसने महिला पर अवैध शराब रखने और बिक्री करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि जेल जाने से बचना है तो पुलिस वालों को पैसे देने होंगे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कहा कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह पुलिस को सूचना देकर उसे जेल भिजवा देगा। आरोपी की धमकी से वह घबरा गई और अपने पति से पैसे मंगवाकर 45 हजार रुपए उसे दे दिए। पुलिस का मुखबिर बताकर करता है अवैध उगाही शिकायतकर्ता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी खुद को पुलिस का मुखबिर बताता है। इसके बहाने वल लोगों को डराता-धमकाता है, जिसके बाद पुलिस से संबंध होने और केस दर्ज कराने की धमकी देकर अवैध उगाही करता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *