Headlines

पुलिस ने दौड़ाया,32 फीट ऊंचे पुल से कूदा तस्कर:चंदौली में दूसरा साथी पकड़ा गया, 11 गोवंशों को पिकअप में भरकर ले जा रहे थे




चंदौली जिले में पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलुआ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार की भोर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने 11 गोवंश से लदी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी। पुलिस की घेराबंदी देख तस्करों ने सैदपुर पुल से कूदकर भागने का प्रयास किया। इस दौरान दो तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया। घायल तस्करों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय आजमगढ़ निवासी काजू नामक एक तस्कर की रास्ते में मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल तस्कर का इलाज जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गोवंश से लदी पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर सभी 11 गोवंशों को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस ने गोवंश तस्करी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है और पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच जारी है। यह पूरी कार्रवाई बलुआ थाना क्षेत्र के सैदपुर पुल के पास हुई। सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर वाहन पर गोवंश की खेप लेकर जाने वाले हैं। इसी सूचना के आधार पर जांच के दौरान तस्कर पुल से कूदकर भागने के प्रयास में घायल हुए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *