![]()
प्रयागराज के खीरी गांव निवासी 20 वर्षीय आर्यन यादव मंगलवार को घर में परिजनों से बहस के बाद लापता हो गया। इसके बाद उसकी चप्पल चाकघाट के डीह पुल पर मिली। चप्पल मिलने के बाद उसके नदी में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मंगलवार शाम से नदी में तलाश शुरू की। देर तक सर्च अभियान चलाने के बाद भी युवक का पता नहीं चला। बुधवार को दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया
बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। टीम नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार युवक की तलाश कर रही है। एसडीआरएफ कमांडर विकास पांडेय ने बताया कि मंगलवार शाम से टीम युवक की तलाश में जुटी है। बुधवार को भी सर्चिंग जारी है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। आर्यन यादव के पिता का नाम राजेंद्र यादव है। वह प्रयागराज के खीरी गांव का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और एसडीआरएफ की टीम नदी में उसकी तलाश में जुटी है।
Source link
प्रयागराज का युवक रीवा में लापता:चाकघाट के डीह पुल पर मिली चप्पल; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
