![]()
सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ट्रक के ड्राइवर अपने ही वाहन में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शव कंटेनर की खूंटी से लटका मिला। घटना मंगलवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 126 की है। सूचना मिलते ही पुलिस, 112 की टीम और बाद में फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान जम्मू के रियासी जिले के रहने वाले ओमप्रकाश (44) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि कंटेनर ट्रक को पुलिस ने कब्जे में लेकर गोसाईगंज थाने पहुंचा दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच के बाद भी फिलहाल मौत के कारणों को लेकर अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। कंटेनर की खूंटी से लटका मिला शव घटना की जानकारी सुरक्षा अधिकारी राम चरण वर्मा ने 26 अगस्त की सुबह करीब 7:40 बजे संबंधित अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि कंटेनर ट्रक, जिसका नंबर NL01 AK5262 बताया गया है, के दाहिनी ओर लगी खूंटियों से नायलॉन की रस्सी बंधी हुई थी। उसी रस्सी के सहारे ड्राइवर का शव लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल गोसाईगंज थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। सुबह करीब 7:50 बजे 112 नंबर की पुलिस गाड़ी और गोसाईगंज थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और जयसिंहपुर के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जम्मू के रियासी का रहने वाला था ड्राइवर पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान ओमप्रकाश (44) के रूप में हुई। ओमप्रकाश जम्मू के रियासी जिले के ग्राम शीला, पोस्ट रियासी का रहने वाला था। वह कंटेनर ट्रक चला रहा था और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। पुलिस ने पहचान से संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना देने की कार्रवाई भी की जा रही है। एक ट्रक चालक की इस तरह मौत होने के बाद अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले वह किसके संपर्क में था, कंटेनर कितने समय से एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति मौजूद था या नहीं। पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव मौके पर जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर उसे एंबुलेंस के जरिए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, घटनास्थल पर खड़े कंटेनर ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इसके बाद वाहन को गोसाईगंज थाने पहुंचाया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। टीम ने कंटेनर और आसपास के क्षेत्र की जांच की, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट होगी। फिलहाल इसे केवल शुरुआती परिस्थितियों के आधार पर देखा जा रहा है और जांच जारी है। सीओ बोले- जांच के बाद साफ होगा मौत का कारण घटना पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुई, लेकिन इसका यातायात पर कोई खास असर नहीं पड़ा। पुलिस और सुरक्षा टीम ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु बनाए रखा। किसी तरह का जाम या अवरोध नहीं हुआ। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। अभी मौत के कारणों को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है। हालांकि, शुरुआती तौर पर ड्राइवर के रस्सी के सहारे लटके मिलने की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, जम्मू से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुल्तानपुर के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर चालक की मौत कई सवाल छोड़ गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना के पीछे की परिस्थितियां क्या थीं।
Source link
कंटेनर की खूंटी से ड्राइवर ने लगाई फांसी लगाई:पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में नायलॉन की रस्सी से लटका मिला शव, जम्मू का रहने वाला था
