Headlines

प्रसव पीड़ा बढ़ी तो पायलट ने एंबुलेंस में कराई डिलीवरी:जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ; सिलवानी के अस्पताल में भर्ती




रायसेन जिले के सिलवानी के चारगवां गांव में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दिया। महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी यह घटना हुई। महिला सीमा अपने पति नरेश के साथ एंबुलेंस में थी, जब उसकी प्रसव पीड़ा अचानक बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, 108 एंबुलेंस के पायलट वीरेंद्र ठाकुर ने तत्काल निर्णय लिया और एंबुलेंस के भीतर ही प्रसव कराने का फैसला किया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
पायलट ठाकुर की सूझबूझ और तत्परता से महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। प्रसव के बाद उन्हें तत्काल सिलवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वे चिकित्सकों की निगरानी में हैं। एंबुलेंस के समय पर पहुंचने और पायलट वीरेंद्र ठाकुर की त्वरित कार्रवाई से महिला को समय पर मदद मिल सकी। विपरीत परिस्थितियों में उनके निर्णय ने जच्चा और नवजात दोनों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *