जोधपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर के बासनी थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर पुलिस गश्त के दावों की पोल खोलकर दी है। कॉलोनी में बाकायदा रेकी करने के बाद बाइक सवार तीन चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया।
महज 12 मिनट में चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुराकर निकल गए। हैरान करने वाली बात यह है कि पीड़ित के मकान में तीन साल पहले भी चोरी हुई थी, घटना के CCTV फुटेज होने के बार भी पुलिस चोरी नहीं खोल पाई।
पीड़ित लक्ष्मण राम विश्नोई ने बताया कि वह गणेश नगर सांगरिया में रहते हैं। 21 अगस्त को अपने परिवार के साथ गांव गए थे 22 अगस्त को उनके पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि आपके मकान में चोरी हो गई है। इस पर वह अपने मकान पर पहुंचे और मकान में लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किए। जिसमें तीन चोर नजर आए।

बाइक से फरार हो गए बदमाश।
रेकी कर दिया वारदात को अंजाम
पीड़ित लक्ष्मण ने बताया कि चोरों ने पहले कॉलोनी में रेकी की थी उसके बाद उन्होंने मकान को निशाना बनाया। चोर अल सुबह 4:48 पर घर में घुसे थे और 5 बजे बाहर आ गए। महज 12 मिनट में घर से चोर 66 हजार 500 रूपये नगद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चैन, पैरों की अंगूठियां, पायजेब, नाक की फिनी ओर अन्य सामान चुराकर ले गए। चोरी करने के लिए आए चोर अपने साथ एक बैग में ताला तोड़ने के ओजार साथ लेकर आए थे।
पीड़ित ने बताया कि 3 साल पहले भी उनके मकान में चोरी हुई थी लेकिन पुलिस खुलासा नहीं कर सकी उसे मामले के पुलिस को फुटेज भी दिए थे।
कॉन्स्टेबल के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
बता दें कि बासनी थाना क्षेत्र के इसी गणेश नगर में 24 जून को एक ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल के मकान में चोरी हुई थी। 24 जून को कॉन्स्टेबल अपनी पत्नी और बेटी को अपने चाचा के घर कुड़ी छोड़कर घंटाघर में ट्रैफिक प्वाइंट पर ड्यूटी करने के लिए गए थे। पीछे चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था।
चोर घर में रखें करीब 12 तोला वजनी सोने के आभूषण और नगद रुपये चुरा ले गए। जिसमें सोने की अंगूठी, रखड़ी, कंठी आदि शामिल है। इस मामले का भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। कांस्टेबल ने बताया कि इस कॉलोनी में ओर भी कई घरों में छोटी मोटी चोरिया हो चुकी है, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं चल सका है।

