![]()
फरीदकोट के गांव चंदभान में घरेलू कलह के चलते बाप-बेटे ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों को गंभीर हालत में बठिंडा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना जैतो की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान पूर्व फौजी हरपाल राम पुत्र अमर नाथ (60) और उसके बेटे सुखविंदर उर्फ सोनू (22) के रूप में हुई है। भारतीय सेना से रिटायर्ड हरपाल राम की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसके एक बेटी है। कुछ समय बाद उसके भाई की भी मौत हो गई। संपत्ति को लेकर होता रहता था विवाद
इसके बाद परिवार ने उसकी विधवा भाभी और तीन बच्चों- दो बेटियों और एक बेटे को हरपाल के घर पर बिठा दिया। बाद में हरपाल के घर बेटे सुखविंदर सिंह का जन्म हुआ। ग्रामीणों के अनुसार हरपाल राम और उसके बेटे सुखविंदर के बीच संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ। इलाज के लिए बठिंडा रेफर, इलाज दौरान मौत
इस पर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले गोनियाना मंडी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही
डीएसपी जैतो इकबाल सिंह संधू ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू कलह और आपसी विवाद के चलते पिता-पुत्र द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की बात सामने आई है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
फरीदकोट में पूर्व सैनिक और बेटे ने सुसाइड किया:संपत्ति विवाद में झगड़ा हुआ, गुस्से में जहर निगला; विधवा भाभी से हुई थी शादी
