Headlines

फरीदाबाद में थार ने बाइक को मारी टक्कर:2 बच्चों के पिता की मौत; ड्यूटी खत्म कर पलवल घर जा रहे थे




फरीदाबाद में सीकरी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई, जो पलवल के कैंप इलाके के रहने वाले थे। हादसे के बाद थार ड्राइवर गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। दो बच्चे हैं, पत्नी, मां, पिता की मौत हो चुकी है ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे श्रवण जानकारी के अनुसार, पलवल निवासी श्रवण कुमार (50) बल्लभगढ़ के सेक्टर-6 स्थित शिवालिक प्रिंटिंग में काम करते थे। रोज की तरह वह ड्यूटी खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर पलवल जा रहे थे। बीती रात करीब 8 बजे जब वह सीकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आईं टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्रवण बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार दो बच्चे के पिता थे। बच्चों के अलावा परिवार में अब पत्नी और मां बच्ची हैं। उनके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। थार छोड़कर भागा ड्राइवर, पहचान नहीं हादसे के बाद थार ड्राइवर मौके पर ही गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और थार को कब्जे में ले लिया। सीकरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अभी थार ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस वाहन के नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर ड्राइवर की पहचान करने में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान होने के बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। परिजनों ने शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप वहीं, मृतक के परिजनों ने थार ड्राइवर पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। परिजन कपिल ने जानकारी देते हुए बताया कि,थार ड्राइवर ने शराब पी हुई थी। शराब के नशे में उसने कई दूसरी गाड़ियों को हिट कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *