Headlines

शारदीय दुर्गापूजा समिति खपरियावां के अध्यक्ष संजय व सचिव बने विकास




भास्कर न्यूज|कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां दुर्गा स्थान प्रांगण में शुक्रवार को शारदीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक जगदीश साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापूजा भक्तिमय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु कमिटी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष संजय साहू, सचिव विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय वर्मा, उपसचिव धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, उपकोषाध्यक्ष सुमित वर्मा, पूजा प्रभारी विशाल वर्मा, रमन, अंकित, समीर, आर्यन के अलावे 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सुबोध वर्मा, जोगेन्द्र कुमार, मनोज साव, बीरेंद्र साव, सुनील साव, रंजीत वर्मा, रिक्की वर्मा, बसंत कुमार, रूपेश कुमार, प्रिन्स गुप्ता, दुर्गा वर्मा, हरि राम, रवि मिश्रा, मंगलम मिश्रा, अनु कुमार आदि का नाम शामिल है। इस वर्ष पूजा का मुख्य आकर्षण नारी शिक्षा, नारी शक्ति थीम पर आधारित होगा। भव्य पंडाल, विद्युत सज्जा और ढाक बंगाल के कलाकारों द्वारा निर्माण किया जाएगा। ये जानकारी सचिव विकास मिश्रा व उपाध्यक्ष विजय वर्मा ने दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *