Headlines

हजारीबाग में भतीजे ने की चाचा की हत्या:मकई चोरी के विवााद में देवकुली गांव में हुई घटना; मौके पर मौत, आरोपी फरार




हजारीबाग जिले के ईचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में मकई चोरी के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक भतीजे ने अपने सगे चाचा पर कथित तौर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना गांव में सनसनी का कारण बन गई। मृतक की पहचान सुनील ठाकुर के रूप में हुई है, जबकि आरोपी भतीजे का नाम छोटू कुमार है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। मृतक के परिजनों के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब छोटू कुमार ने घर के पास स्थित बाड़ी में लगे मकई की चोरी का आरोप अपने चाचा सुनील ठाकुर पर लगाया। इस आरोप के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ गई, जो जल्द ही हाथापाई और मारपीट में बदल गई। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान छोटू कुमार ने सुनील ठाकुर पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। सुनील ठाकुर की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी छोटू कुमार घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। ईचाक थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों और पूरे विवाद की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *