Headlines

फेडरेशन ने पौधरोपण कर दिया हरियाली का संदेश




बोकारो | विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सेल एससी-एसटी इम्प्लाइज फेडरेशन की ओर से सेक्टर-4 स्थित एसआरयू के समीप पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेतृत्व बोकारो यूनिट अध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य शंभु कुमार ने की। कहा कि यह दिन आदिवासी समुदायों की संस्कृति, अधिकारों और उनके प्रति सम्मान बढ़ाने के लिए समर्पित है। आदिवासी समाज सदियों से प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। कहा कि आदिवासी समुदाय प्राचीन परंपराओं, ऐतिहासिक संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीक एवं संरक्षक हैं। कार्यक्रम में बीएसएल के मुख्य महाप्रबंधक अंजनी कुमार शरण, नवपदोन्नत मुख्य महाप्रबंधक एचएच शेखर, महाप्रबंधक सुशांत शिशिर, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके गौतम, लाइजन पदाधिकारी शिप्रा निवेदिता हेमरोम, सहायक महाप्रबंधक एचआरसीएफ प्रांशु चौधरी, श्याम सुंदर प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *